28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

CGPSC में बिलासपुर की बड़ी कामयाबी दिल्ली IAS एकेडमी के 153 छात्र चयनित प्रदेश टॉपर से लेकर टॉप-10 में 7 स्थान, राज्य में कोचिंग का नया मानक स्थापित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणामों ने इस बार इतिहास रच दिया है। बिलासपुर स्थित दिल्ली IAS एकेडमी ने राज्य स्तर पर अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 246 चयनित उम्मीदवारों में से 153 सफलता अपने हिस्से में दर्ज की है। इनमें प्रदेश टॉपर देवेश प्रसाद साहू का नाम शामिल है, जो इस संस्थान के नियमित कक्षाओं के छात्र रहे। रिज़ल्ट के बाद संस्थान में जश्न और उपलब्धि की भावना साफ दिखाई दी, जहाँ सैकड़ों छात्र, अभिभावक और प्रशिक्षक इस सफलता के साक्षी बने।परिणामों की बात करें तो यह उपलब्धि किसी सामान्य तैयारी का परिणाम नहीं बल्कि अनुशासित प्रयास का प्रमाण है।

CGPSC-2024 में टॉप-10 में 7 विद्यार्थी इसी संस्थान से हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 में से 6 और DSP के 21 में से 13 चयन इसी एकेडमी ने दिए हैं। संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि यह परिणाम कठोर परिश्रम, शैक्षणिक अनुशासन और लक्ष्य आधारित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि प्रशासनिक नेतृत्व तैयार करना है।सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि और एसईसीएल के अधिकारी हिमांशु जैन ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि अब यह युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता जनता की सेवा और सुशासन में समर्पित करें।

इस दौरान मंच पर प्रदेश टॉपर देवेश साहू ने भावुकता के साथ कहा कि तैयारी में धैर्य, मानसिक स्थिरता और नियमित अभ्यास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।भविष्य की योजना साझा करते हुए संस्थान की निदेशक विद्या चतुर्वेदी और कार्यकारी निदेशक नवनीत सिंह राठौर ने बताया कि जल्द ही विशेष मेंटरशिप मॉडल लागू किया जाएगा, जिसमें छात्रों को प्रतिदिन 6–8 घंटे संस्थान में संरचित अध्ययन कराया जाएगा। संस्थान अब शोध आधारित अध्ययन, विषय विश्लेषण और इंटरव्यू डेवलपमेंट पर और अधिक फोकस करने की तैयारी में है, ताकि आने वाले वर्षों में और अधिक युवा राज्य प्रशासनिक सेवा में स्थान बना सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles