जशपुर में फिर पकड़ा अवैध धान, पुलिस ने पिकअप और ऑटो से 54 क्विंटल जब्त धान खरीदी शुरू होते ही कोचिए सक्रिय, पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही अवैध धान परिवहन का खेल एक बार फिर तेज हो गया है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने लोदाम क्षेत्र में झारखंड से आ रहे एक पिकअप और एक ऑटो को रोककर 54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। वाहनों को बिना दस्तावेज पाए जाने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी, चौकसी और मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया गया है। तीन दिन पहले भी 12 टन 90 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि धान कोचियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और किसी भी हाल में अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles