अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बरामद की 17 चोरी की बाइक, कीमत ₹10.80 लाख

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर सेल और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरजिला बाइक चोरी गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने एक विधि संघर्षरत बालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब ₹10 लाख 80 हजार बताई जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशेवर तरीके से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद बाइक के इंजन–चेचिस नंबर मिटाकर, नंबर प्लेट बदलकर और बाहरी हिस्सों में बदलाव कर उन्हें बेच दिया जाता था।

यहां तक कि पहचान छुपाने के लिए मोटरसाइकिल पर ‘किंग ऑफ हिरमी’, ‘कातिल AK-47’ जैसे नाम रेडियम में लिखवाए जाते थे। ये गिरोह वर्ष 2022 से लगातार सरगर्म था और बलौदाबाजार-भाटापारा एवं रायपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी करता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पहले भी बाइक चोरी के अपराध दर्ज हैं और अब चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वालों की भी पहचान की जा रही है, जिन पर आगे कार्रवाई होगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जिले में चल रहे चोरी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles