अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जशपुर पुलिस का नशा मुक्त अभियान संपन्न 15 दिन चले विशेष पखवाड़े में 5,500 से अधिक लोगों ने ली नशा से दूर रहने की शपथ

अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जशपुर पुलिस द्वारा चलाया गया नशा मुक्त भारत पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के तहत जिले के बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 5,546 से अधिक नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उन्हें नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। 2,000 से अधिक लोगों को नशा मुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश में चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम हुए।

बगीचा, पत्थलगांव, कोतबा, कुनकुरी, दुलदुला, कांसाबेल, सोनक्यारी जैसे क्षेत्रों में हज़ारों लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विशेष रूप से समझाया गया कि नशा न केवल सेहत, बल्कि भविष्य और परिवार को भी बर्बाद करता है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि नशा, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन चुका है, इसलिए जागरूकता ही इसका सबसे मजबूत उपाय है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपने और अपनों के बेहतर भविष्य के लिए नशे से दूर रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles