10वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्थानों में योग शिविर एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद योग शिक्षक एल पी नायक के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक नीनु इटियेरा, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों उनके परिजनों एवं स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर योग की बारीकियाँ बताई गयी एवं योग से शरीर और मन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने सभी को सोच में संतुलन बनाए रखने, कर्तव्य निर्वहन, कुटुंब और कार्य के प्रति, समाज एवं समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य, सौहार्द के प्रति कृत संकल्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्हाने नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।




