अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन मे शामिल हुए बिलासपुर विधायक,बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग, बताएं इसके फायदे

अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘आंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

इसी घड़ी में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अनेक स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो जिला प्रशासन का मुख्य कार्यक्रम बहतराई इनडोर स्टेडियम मैं किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे 1 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन करते हुए

लोगों को योग से जुड़ने का संकल्प भी दिलाया गया इस दौरान मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कहा कि योग भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में अपनी अलग पहचान बन चुका है और यह लोक कल्याण के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो रहा है ऐसे में केवल एक दिन नहीं बल्कि साल भर योग नियमित तौर पर करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles