अंबेडकर जयंती पर मंथन में विकास योजनाएं शुरू

सोमवार को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बिलासपुर सभा कक्ष मंथन में भी जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक ही स्थान पर समस्त शासकीय काम पूर्ण हो सके उसके लिए केंद्र का उद्घाटन किया तो वही वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी तरीके से लागू करते हुए आगामी जल संकट से निपटारे के लिए योजना प्रारंभ किया गया है इसके अलावा जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना टू शुरू किया जाना है इसे लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई है इस योजना के लिए जहां प्रशासनिक अधिकारी तो सर्वे करेंगे ही इसके साथ ही मंत्री सांसद विधायक जनप्रतिनिधि महापौर इन सभी को सर्व काम में लगाया गया है ताकि योजना का लाभ हर हितग्राही तक पहुंच सके इसके अलावा अन्य कई योजनाओं का भी शुभारंभ किया गया है

जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को तमाम योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके खास तौर पर इस बैठक में पेयजल संकट को लेकर चर्चा हुई जिसमें तखतपुर और मस्तूरी ब्लाक में करते जल संकट को देखते हुए इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्णय लिए जाने की बात कही गई है इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो प्रयास हो रहे हैं उसे पर और बेहतर काम करने के लिए सुझाव लिए गए इस मौके पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास की राशि को बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि मौजूदा समय में बिल्डिंग मैटेरियल्स काफी महंगे हो गए हैं जिससे घर बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है ऐसे में योजना के तहत राशि में बढ़ोतरी होनी चाहिए जिससे हितग्राहियों को सुविधा मिलसके |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles