अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और आटो सिग्नलिंग कार्य के कारण 15 जुलाई से 16 ट्रेनें प्रभावित।

बिलासपुर से कोरबा और रायगढ़ रूट में ट्रेन सुविधा नहीं मिलने से यात्री परेशान हो सकते है। रेलवे अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और आटो सिग्नलिंग का कार्य करा रही है। इसके चलते सोमवार 15 जुलाई से 16 ट्रेनों के पहिए थमे रहेंगे। वहीं पांच ट्रेनें जोनल स्टेशन में ही समाप्त हो जाएंगी। रायपुर की ओर से आने वाली पांच ट्रेनें बिलासपुर तक ही चलेगी। रद्द ट्रेनों में टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अप डाउन, गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस अप डाउन, कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस, रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल अप डाउन बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल अप डाउन, रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल अप डाउन और जेडी अप डाउन सहित अन्य ट्रेनें शामिल है। इसी के साथ विशाखापत्तनम-कोरबा एक्सप्रेस, टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस और निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles