Homeहमर बिलासपुरअखिल भारतीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के आह्वान पर "भारत...

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के आह्वान पर “भारत बंद” का असर तखतपुर में भी दिखा, संगठन ने निकाली बाइक रैली।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1अगस्त 2024 को पारित आदेश जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के आरक्षित कोटे के अंतर्गत कोटा अर्थात आरक्षित वर्ग के अंतर्गत क्रीमीलेयर एवं वर्गीकरण निर्धारित करने की बात कही है। आरक्षण प्रदान करने का माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के समस्त संगठनों एवं समस्त कर्मचारी/ अधिकारी संगठनों में रोष व्याप्त था।

अतः इसी तारतम्य में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के आह्वान पर “भारत बंद” के अंतर्गत तखतपुर बंद दिनांक 21/08/2024 को किया गया, SC-ST के सभी सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण किया गया इस बंद को जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति जितेंद्र पांडेय एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय देवांगन ने मंच में आकर समर्थन दिया ओर सभा को संबोधित किया। उक्त सभा को प्रमुख रूप से सुरेंद्र प्रधान, भागचंद कुर्रे ने प्रमुख रूप से संबोधित किया तत्पश्चात सभी सदस्य रैली के रूप में अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर को राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंच का संचालन शशीकांत जांगड़े एवम् आभार प्रदर्शन तुलसी ध्रुव ने किया।

इस महाबंद को तखतपुर के व्यापारी महासंघ, कपड़ा व्यापारी संघ एवम् समस्त व्यापारियों का पूर्णतः समर्थन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप खांडे, सुनील जांगड़े, संतोष बंजारे, अखिलेश कोशले, नितिन प्रधान, आदर्श बंजारे, धर्मेंद्र महादेवा, हीरालाल जांगड़े, धरम चतुर्वेदी, शैलेंद्र आहूजा, नरेंद्र जांगड़े , नरेश रात्रे, ऋषि चतुर्वेदी, उमेश बर्मन, अशोक कुर्रे, भागीरती ध्रुव, देवी नेताम, भारत मरकाम, पी आर ध्रुव, कुंजबिहारी, दुष्यंत नेताम, आर के नेताम, अमर मरावी, शिवचरण, अभिषेक नेताम दीनानाथ नेताम, चैनसिंह, अनुराग सिंह, मनीष कुर्रे, जितेंद्र जांगड़े, अजय ध्रुव,अन्नुमालिक चतुर्वेदी, सिद्धांत आहूजा, ईश्वर चतुर्वेदी, उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments