Homeहमर बिलासपुरअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। विभिन्न मुद्दों को लेकर डाक कर्मचारी वर्षो से आंदोलित हैं। आंदोलन के मुद्दे पर परिमंडल सचिव कामरेड राजेश गुरुद्वान और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड नारायण चौधरी ने रविवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया इस दौरान उन्होंने कहा की सरकार उन्हें 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करें।नियमित कर्मचारियों के समान 1.1.2016 से टीआरसी (समय संबंधित निरंतरता भत्ता) का 12. 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्कसंगत निर्धारण, वरिष्ठ नागरिकों/बचिंग के लिए वेटेज वृद्धि, समयबद्ध वित्तीय उन्नयन सहित कमलेश चंद्र समिति की सभी सकारात्मक सिफारिशों का तत्काल कार्यान्वयन करने, सेवाओं को बढ़ाने और तेज करने के लिए सभी शाखा कार्यालयों (बीओ) को लैपटॉप, प्रिंटर और ब्राडबैंड नेटवर्क प्रदान करने जैसी मांगे प्रमुख है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments