अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा शनिवार को निःशुल्क विकलांग शल्य चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।

अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा स्व. गीतादेवी-रामचंद्र अग्रवाल की स्मृति में 61 वां निःशुल्क विकलांग शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। जिला अस्पताल पुराना बस स्टैंड में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर दिव्यांगों ने जांच कराई। चेतना परिषद जनहित में कार्य करते हुए निशक्तजन के कमर के निचले हिस्से में आई खराबी की जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन किया गया।

परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले बार हाथों से संबंधित बीमारियों का इलाज कराया गया था, साथ ही जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं होती उसे दवाई भी निशुल्क दिया गया, वही कैलिबर, बैसाखी व्हीलचेयर सहित जरूरत के हिसाब से उपकरण का वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जिला अस्पताल, जिला पुनर्वास केंद्र के समन्वित सहयोग से शिविर आयोजित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles