अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने ममता यादव को छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया प्रदेशभर में खुशी की लहर, पदाधिकारियों ने दी बधाई

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने छत्तीसगढ़ में महिला नेतृत्व को सशक्त करने के उद्देश्य से ममता यादव को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके सामाजिक योगदान और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे प्रदेशभर में सकारात्मक रूप से सराहा जा रहा है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वपन कुमार घोष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव बलवीर यादव, मनोज यादव और दिनेश यादव की अनुशंसा पर की गई।

प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव एवं राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव सहित महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू यदु ने इसे संगठन के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।ममता यादव की नियुक्ति के बाद यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न जिलों से शुभकामनाओं का क्रम जारी है। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ अधिक संगठित और प्रभावी रूप से कार्य करेगा।प्रदेश महामंत्री अशोक यादव, शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव, कमल यादव तथा रायगढ़, रायपुर और महासमुंद सहित कई जिलों के पदाधिकारियों ने ममता यादव को बधाई दी। महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles