अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने ममता यादव पर जताया विश्वास,छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा,प्रदेशभर में स्वागत और शुभकामनाओं की बाढ़

छत्तीसगढ़ :- अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने छत्तीसगढ़ में महिला नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से ममता यादव को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण निर्णय मानी जा रही है, जिसके साथ ही पूरे प्रदेश में उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया फैल गई है। ममता यादव को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक योगदान, संगठनात्मक सक्रियता और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान की गई।

उनकी नियुक्ति महासभा के शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वपन कुमार घोष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव बलवीर यादव, मनोज यादव और दिनेश यादव—की अनुशंसा और अनुयोग से की गई। संगठन के इन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि ममता यादव के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और व्यापक रूप में आगे बढ़ाएगा।प्रदेश स्तर पर भी इस नियुक्ति को व्यापक समर्थन मिला है। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू यदु और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए इसे संगठन का दूरदर्शी निर्णय बताया। प्रमुख महासचिव छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए ममता यादव को नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में यादव महासभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच हर्षोल्लास का माहौल बन गया। विभिन्न जिलों से लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं का क्रम जारी है। संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इससे महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज में महिलाओं की सहभागिता को और अधिक स्थान मिलेगा।बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री अशोक यादव, शिव कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव, कमल यादव, जिला अध्यक्ष रायगढ़ जयकिशन यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष राहुल यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष विनोद यादव सहित प्रदेश और जिलों के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और ग्रामीण इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती का कदम बताया।महिला प्रकोष्ठ से जुड़े अन्य जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों—पंकज लता यादव, यशोदा यादव, रानू यादव, सावित्री यादव तथा अन्य कई सक्रिय सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उनका कहना है कि ममता यादव जैसे ऊर्जावान और सक्रिय नेतृत्व के आने से महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियां और विस्तार पाएंगी तथा समाज के महिला वर्ग में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल यादव, आलेख यादव, सतानंद यादव, रिखी राम यादव, रथराम यादव, मुरत यादव, मनोज यादव, अनिल यादव सहित कई जिम्मेदार पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि ममता यादव के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ समाज सेवा, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles