अग्रवाल समाज में आक्रोष उग्र आंदोलन की चेतावनी, अमर्यादित अशोभनीय शब्दो से सामाजिक जन भावना भड़काने का काम

भगवान श्री राम के वंशज, महाराजा अग्रसेन जी के खिलाफ अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर अग्रवाल सभा ने भी रैली निकाल कर, विरोध प्रदर्शन करते हुए, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल के नाम बिलासपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा तथा महाराजा अग्रसेन पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग अग्रवाल सभा बिलासपुर ने की है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन जी के खिलाफ अशोभनीय एवं अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए जानबूझकर टिप्पणी की है। जिसे अग्रवाल सभा में काफी आक्रोश है। इसके अलावा सिंधी समाज के आराध्य देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। महापुरुष स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के खिलाफ भी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अमित बघेल के द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की गई है।

आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए बयान जारी किया गया है। इसके विरोध में अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार शासन और प्रशासन से मांग की गई कि महाराजा अग्रसेन महाराज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले जानबूझकर शांति भंग करने वाले अमित बघेल के खिलाफ जन भावना भड़काने की धारा के तहत तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles