अग्रसेन चौक के श्री राम मार्केट के ईशिका लेडीज दुकान को चुनवाने का काम व्यापारी संघ के पदाधिकारी कर रहे थे।

वैष्णवी दुकान के संचालक का कहना है कि श्री राम मार्केट के अधिकांश दुकान बेजा कब्जा में बनाए गए हैं।

थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और कहा कि निगम के द्वारा सभी दुकानों का सीमांकन कराया जाएगा

व्यापारी ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की, शिकायत पर थाना प्रभारी जेपी आर्य मौके पर पहुंचे।

मुग़ल-ए-आज़म फिल्म में जिस प्रकार अनारकली को दीवारों में चुनवा दिया गया था, ऐसा ही दृश्य शुक्रवार को अग्रसेन चौक के श्री राम मार्केट के एक दुकान में देखने को मिला। दुकान में काम कर रही महिलाओं को चुनवाने का काम व्यापारी संघ के पदाधिकारी कर रहे हैं। ऐसा आरोप यहाँ के व्यापारी लगा रहे है। श्री राम मार्केट के वैष्णवी ज्वैलर्स दुकान है, उन्होंने साइड से दीवार को तोड़ कर शटर लगाया है, इसका विरोध यहां के व्यापारी संघ के पदाधिकारी कर रहे हैं।

शुक्रवार को इनके द्वारा दुकान को बंद करते हुए दीवार उठाया जा रहा था, व्यापारी ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की, शिकायत पर थाना प्रभारी जेपी आर्य मौके पर पहुंचे, इस बीच दोनों पक्षों में जमकर तू तू मैं मैं भी हुई। वैष्णवी दुकान के संचालक का कहना है कि श्री राम मार्केट के अधिकांश दुकान बेजा कब्जा में बनाए गए हैं। उस पर किसी तरह की कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और कहा कि निगम के द्वारा सभी दुकानों का सीमांकन कराया जाएगा जहां भी अवैध कब्जा होंगे उसे तोड़ा जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles