
अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय ने बिलासपुर के डी पी विप्र महाविद्यालय को स्वायत्त महाविद्यालय के रूप में मान्यता देते हुये तत्संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। डी पी विप्र महाविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा विगत 19 जनवरी 2024 को अंतिम रूप से दो बार लगातार नैक द्वारा “ए” ग्रेड दिये जाने एवं शोध, स्मार्ट कक्षाओं, उत्तम लायब्रेरी और क्रीड़ा सुविधाओं, अच्छे परिणाम तथा योग्य प्राध्यापक आदि में उत्तम पाते हुये प्रदेश के प्रथम स्वायत्त महाविद्यालय का दर्जा दिया था। लइसी संबंध में बिलासपुर उच्च न्यायालय ने भी 03 मई 2025 को भी महाविद्यालय को स्वायत्त महाविद्यालय की मान्यता देते हुये अधिसूचना जारी करने का आदेश विश्व विद्यालय को दिया था। इस निर्णय की पुष्टी भी पुनः उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने ३० जून 2025 के अपने निर्णय में की थी। कुलाधिपति एवं राज्यपाल की टीम ने भी महाविद्यालय का पुनः निरिक्षण कर सभी सुविधाओं को उत्तम स्तर की पाते हुये उसे स्वायत्तता का उचित पात्र माना और विश्व विद्यालय को शीध्रतम अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।उपरोक्त सभी आदेशों के उचित परिपालन करते हुये विश्व विद्यालय ने अधिसूचना जारी करते हुये डी पी विप्र महाविद्यालय को स्वायत्त महाविद्यालय के दर्जे की पुष्टि की


