सीपत बलौदा के हिंद एनर्जी से कोयला लेकर जा रही दो हाईवा को सरकंडा पुलिस ने रुकवाया और उसे थाने में खड़ा करवा दिया. बताया जा रहा है कि जप्त किए गए दोनों हाईवा के दस्तावेज पूरे नहीं थे. दोनों हाईवा वासुदेव वर्मा की बताई जा रही है. एक हाईवा में 18 टन और और दूसरे में 32 टन कोयला भरा हुआ है. पुलिस नें हाईवा मलिक को थाना तलब कर दस्तावेज मांगे हैं. जप्त वाहन कोयला को लेकर सिलतरा जा रहा था. मोटर व्हीकल एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत वाहन को जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।




