अपने पिता की हत्या का बदला लेने तीन भाइयों ने उनकी मां को टोनही कहने वाले को उतारा मौत के घाट

पिता की हत्या का बदला लेने पड़ोस के तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक पर टंगिया से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पुलिस सहायता केंद्र मोपका चौकी क्षेत्र के ग्राम लगरा की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है,जिसकी तलाश जारी है।

सरकंडा थाना के मोपका चौकी क्षेत्र के ग्राम लगरा में रहने वाला छतराम केंवट रोजी-मजदूरी करता था। सोमवार को उसके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उसे घेरकर टंगिया और लाठी से जान लेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से छतराम संभल नहीं पाया। उसके सिर और गले में टंगिया के हमले से आई चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची मोपका चौकी पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र केंवट और उसके भाईयों से छतराम का विवाद चल रहा था। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत केंवट और धर्मेंद्र को पकड़ा। वहीं जितेंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष ने करीब 8 से 10 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेजा था।

करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूटकर बाहर आ गए। संतोष पुणे में रहकर रोजी मजदूरी करता है। छतराम गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी कर रहा था। आरोपी युवकों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोगों ने पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। इसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश थी। इसका बदला लेने धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या करने की योजना बनाई थी और मौका मिलते ही उन्होंने छतराम को मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles