अपोलो चौक से मानसी लॉज तक की सड़क का 80 लाख में डामरीकरण, 150 बेजा कब्जा घर और दुकान में से 75 लोगों को अभी तक जारी किया नोटिस।

अपोलो चौक से मानसी लॉज तक की सड़क का 80 लाख में डामरीकरण किया जाएगा, इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर करने की तैयारी है बताया गया है कि यहां कांग्रेस नेता सहित 150 लोगों के कब्जे हैं, अभी तक आधे को ही नोटिस दिया गया है बाकियों को नोटिस भेजना अब भी बाकी है।

अपोलो अस्पताल चौक से मानसी लॉस तक सड़क का डामरीकरण किया जाना है, जिसके आड़े बेजा कब्जा आ रहे हैं। पुरानी सरकार में यहां के कब्जे नहीं हटे थे, लिंगियाडीह चौक से अपोलो अस्पताल होते हुए मानसी लॉज तक की सड़क को निगम चौड़ीकरण कर 80 लाख में डामरीकरण करेगा। यहां निस्तार की सड़क पर कब्जा करते हुए किसी ने मकान तो किसी ने दुकान बना लिया है। निगम अफसर के मुताबिक यहां से 10 फीट कब्जा निकल रहा है। सड़क चौड़ीकरण होने के बाद आसानी से मरीज अपोलो अस्पताल तक पहुंच सकते हैं, इससे आम लोगों को भी आये दिन होने वाले जाम से राहत मिलेगी, लोगों का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से यह सड़क सकरी हो गई है, जिसमें आए दिन एंबुलेंस फस जाता है। सड़क चौड़ीकरण से अस्पताल पहुंचना आसान होगा, वही कब्जा हटने से शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

निगम की सर्वे सूची के मुताबिक यहां 150 घर और दुकान में लोगों का कब्जा निकल रहा है, जिनमें सिर्फ 75 लोगों को ही अभी तक नोटिस जारी किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का प्रस्ताव निगम ने बना लिया है और शासन से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है ।आचार संहिता हटने के बाद टेंडर भी किया जाएगा, शासन से मंजूरी मिलने के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ी थी ।भाजपा सरकार में अब नए एस्टीमेट बनाया जा रहा है और यह सभी कम स्मार्ट सिटी के फंड से होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles