अब बिलासपुर मे ही तैयार होगे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, वैज्ञानिक ट्रेनिंग आधुनिक सुविधाए बिलासपुर के खिलाडीयो को नई उड़ान

बिलासपुर शहर को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। शहर में एक अत्याधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स सेंटर का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों संपन्न हुआ। यह स्पोर्ट्स सेंटर मुंगेली नाका, संजय चरण पुष्कर के पीछे स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया गया है। उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस तरह के आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर युवाओं को बेहतर संसाधन और सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे और यह बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है। इस स्पोर्ट्स सेंटर की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।

यह केवल एक सामान्य जिम नहीं, बल्कि एक कंप्लीट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सेंटर के रूप में काम करेगा जहां खिलाड़ियों के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा। सेंटर में खिलाड़ियों के लिए फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन यूनिट, अत्याधुनिक मशीनों से लैस जिम ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस आधारित न्यूट्रिशन और डाइट प्लान, साथ ही इंजरी रिकवरी और परफॉर्मेंस सुधार से जुड़ी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

स्पोर्ट्स सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अविनाश जायसवाल ने मीडिया को बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को सुरक्षित, वैज्ञानिक और प्रोफेशनल ट्रेनिंग देना है ताकि वे बिना चोट के अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि यहां युवा खिलाड़ियों से लेकर प्रोफेशनल एथलीट्स तक के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किए गए हैं।

उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ल निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे और बडी संख्या में खेलप्रेमी, युवा वर्ग, फिटनेस एक्सपर्ट्स और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस स्पोर्ट्स सेंटर के शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा मंच मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles