
अभनपुर-राजिम मार्ग पर सोमवार देर रात आपसी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर नामक युवक पर आकाश मरकाम ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी आकाश मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आकाश के विरुद्ध पहले भी मारपीट और झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हमला हुआ।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


