अभनपुर–रायपुर मार्ग पर हाईवा की टक्कर, 56 वर्षीय महिला की मौके पर मौत मानफर्ट स्कूल के पास हादसा, हाईवा जप्त, जांच में जुटी अभनपुर पुलिस

अभनपुर–रायपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मानफर्ट स्कूल के पास तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी 56 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान बैशाखिन बघेल के रूप में हुई है, जो ग्राम जुलुम टेकारी की रहने वाली बताई जा रही है। बाइक रायपुर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने हाईवा वाहन को जप्त कर लिया है तथा चालक से पूछताछ की जा रही है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हाईवा की रफ्तार कितनी थी और चालक ने यातायात नियमों का पालन किया था या नहीं। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles