अमरकंटक से लौटते हुए बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक को पहले ही साइट लाइन कर दिया है और अब अरुण साव का कद घटाने के लिए पहली बार सांसद बने तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री बना दिया। बलौदा बाजार की घटना के लिए भी उन्होंने भाजपा को ही दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि जो अपना कार्यालय नहीं बचा पाए वह क्या सरकार चलाएंगे। भूपेश बघेल ने तो पूरी घटना के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा तक मान लिया। भूपेश बघेल ने भाजपा और आरएसएस के बिगड़ते संबंधों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि एनडीए की सरकार 6 महीने से ज्यादा नहीं चलने वाली।



