अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर बीजेपी का भोज: शहरभर में निशुल्क भोजन और फल वितरण

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी से बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन को उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थकों की ओर से पूरे शहर भर में विभिन्न आयोजन किए गए। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से पुराने बस स्टैंड स्थित श्री राम रसोई में सभी को निशुल्क भोजन कराया गया वहीं निर्धनों को भी भोजन करने के साथ फल वितरण भी किया गया। बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि वह हर साल पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल का जन्म दिवस उत्सव के रूप में हरसोलश के साथ मनाते हैं इस बार भी उनके जन्म दिवस के अवसर पर विविध आयोजन किये जा रहे हैं।

जानकारी मिली कि सरकारी स्कूल से निजी स्कूलों तक में अमर अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों को केक वितरण किया गया और जन्मदिन के दिन सुबह से ही वृद्ध आश्रम पहुंचकर फल ,ज़रूरी सामग्री वितरण किया गया उसके बाद कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड श्री राम रसोई पहुंचे जहां सभी को निशुल्क भोजन करने के साथ गरीबों को भी भोजन एवं फल वितरण किया गया अमर अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर सुबह से ही रात तक विभिन्न कार्यक्रम चलता रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles