अमृत मिशन की पाइप लाइन पानी टंकियों से जुड़ने के बाद पानी प्रदूषित, डायरिया के खतरे से बचने के लिए लोग खरीदकर पी रहे पानी।

अमृत मिशन की पाइप लाइन पानी टंकियों से जुड़ने के बाद तालापारा, मगरपारा, मसानगंज समेत कई जगहों में गंदा पानी आ रहा था। शिकायत के बाद निगम ने इन टंकियो की सफाई कराई। इसके बाद भी मसानगंज समेत कई जगहों पर अभी भी गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। लगातार गंदा पानी आने से डायरिया का भी खतरा है।

अमृत मिशन के तहत घुटाघाट से पानी पाइपलाइन के द्वारा शहर की टंकियां में पहुंचाया जा रहा है। जहां से लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है लेकिन कई इलाकों में गंदा पानी आने की शिकायत मिल रही है। पानी की शिकायत की पड़ताल करने जब जी न्यूज़ की टीम शहर के निचले इलाकों में पहुंची तो पाया कि नलों से गंदा पानी ही आ रहा है, और लोग इसे पीने मजबूर है ।और कह रहे हैं कि इससे पेट संबंधित बीमारी हो रही हैं। वहीं गृहणियों का कहना है कि पानी का टेस्ट बदल गया है इसके चलते हमें पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है ।

ध्यान रहे कि गंदा पानी के चलते बीते दिनों तिफरा क्षेत्र में डायरिया फैल गया था।​ इधर निगम का कहना है कि पानी की जांच कराई जा रही है। अमृत मिशन की पाइप लाइन पानी टंकियों से जुड़ने के बाद कई जगहों में गंदा पानी आ रहा था। शिकायत के बाद निगम ने इन टंकियों की सफाई कराई। इसके बाद भी मसानगंज, जबडापारा, तिफराहेमुनगर, तालापारा समेत कई जगहों पर अभी भी गंदा पानी आ रहा है। इसके चलते लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। शहर वासियों का कहना है कि निगम को पानी का टेस्ट करना चाहिए और साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होना चाहिए ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles