अमेरी क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में फाटक पर इंतजार कर परेशान होना पड़ रहा है, रेलवे के अंडरब्रिज निर्माण करने की बात सिर्फ जुबानी तसल्ली तक सीमित।

भले ही रेलवे यात्री सुविधाओं के नाम पर ढिंढोरा पिट रहा हो लेकिन सच्चाई तो यही है कि आज भी अमेरी क्षेत्र के लोगों को शहर से जुड़ने के लिए फाटक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक तो भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दोपहर में कड़कती धूप की वजह से सड़कें सुना होने लगे हैं उस पर अमेरी क्षेत्र के लोगों को शहर आने के लिए फाटक में कड़कती धूप में खड़े होकर पसीना बहाना पड़ रहा है।

हालांकि रेलवे ने पूर्व में यह डिक्लियरेशन किया था कि रेलवे के द्वारा अमेरी क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देते हुए अमेरी फाटक में अंडरब्रिज निर्माण किया जाएगा। जल्द ही टेंडर कर काम शुरू करने आश्वासन दिया गया था। जिसका आज तक कुछ पता नही है। आज भी लोग पहले की तरह वर्तमान में भी फाटक में खड़े होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles