अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन कराने राज्य पर्यटन निगम ने IRCTC द्वारा भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की।

आम जनता को अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन कराने राज्य पर्यटन निगम ने आईआरसीटीसी के मार्फ़त भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की है। प्रदेश के चारों संभाग से यह दर्शन सुविधा दी जाएगी. बुधवार को रायपुर से यह ट्रेन रवाना की गई। जिसमें रायपुर संभाग के दर्शनार्थी ट्रेन में सवार हुए। चुनाव समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने आम जनता के लिए य़ह सेवा शुरू किया है. इसके लिए राज्य सरकार के पर्यटन निगम ने आईआरसीटीसी के साथ अनुबंध किया है। 3 जुलाई को यह भारत गौरव ट्रेन 850 यात्रियों को लेकर अयोध्या और काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुई।

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए चाय नाश्ता भोजन का इंतजाम किया गया हैं। शाम 4:00 बजे जब ट्रेन उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रिओ ने सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए दी जा रहीं सुविधाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।ट्रेन जैसे ही उसलापुर स्टेशन पहुंची इसकी सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर तैनात नजर आए। उन्होंने भी यात्रियों का हाल चाल जाना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। अगले सप्ताह ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसमें संभाग के यात्री शामिल होंगे। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में इस योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles