Homeहमर बिलासपुरअयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन से...

अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह।

अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से मंगलवार को रवाना हुई। इस ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होने वाले राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

आम जनता को अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए राज्य पर्यटन निगम ने आईआरसीटीसी के माध्यम से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की है। प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय के प्रमुख स्टेशनों से इस पूजा स्पेशल ट्रेन को रवाना किया जा रहा है। इस मंगलवार को बिलासपुर से यह ट्रेन रवाना की गई। जिसमें बिलासपुर संभाग के दर्शनार्थी ट्रेन में मौजूद रहे। मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान समेत निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस ट्रेन में यात्रियों के लिए चाय नाश्ता भोजन के साथ फल के भी इंतजाम किए गए हैं। शाम 4 बजे ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई।बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों ने बताया कि सरकार की योजना उनके लिए काफी कारगर साबित हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बिलासपुर स्टेशन में इस ट्रेन में जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पहुंचे ही यात्रियों को नास्ता, जूस, फल और अन्य समानो का वितरण किया गया। इसके लिए स्टेशन के गेट नम्बर एक पर अलग से काउंटर बनाया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य का भी आनंद उठाते यात्री दिखे। वहीं आईआरसीटीसी सभी यात्रियों को निशुल्क रहने की व्यवस्था भी वहां कर रही है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments