Homeहमर बिलासपुरअरपा चेक डैम डूबकांड: दोनों युवकों के शव मिले, पोस्टमार्टम के बाद...

अरपा चेक डैम डूबकांड: दोनों युवकों के शव मिले, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा,एसडीआरएफ ने अभिजीत तिर्की का शव भी रविवार दोपहर बरामद किया

तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा चेक डैम में शनिवार शाम नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों की मौत की पुष्टि हो गई है। रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे एसडीआरएफ की टीम ने लापता युवक अभिजीत तिर्की का शव भी बरामद कर लिया है। इससे पहले शनिवार रात को ऋषभ कश्यप का शव निकाला गया था। थाना तोरवा के उपनिरीक्षक कमल नारायण शर्मा ने बताया कि दोनों युवक टिकरापारा के रहने वाले थे और शाम को घूमने के बाद चेक डैम नहाने के लिए उतरे थे। नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। दूसरे युवक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में डूब गया।घटना को वहां मौजूद एक मछुआरे ने देखा,जिसने तत्काल स्थानीय लोगों को और फिर पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद तोरवा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।शनिवार रात को ही ऋषभ कश्यप का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि अभिजीत की तलाश रविवार सुबह फिर शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार रविवार दोपहर उसका भी शव खोज लिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के कारणों को लेकर अधिक स्पष्टता मिल सकेगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments