अरपा पार 33 केवीए लाइन से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, आधे से ज्यादा काम पूरा, तकनीकी दिक्कतों के बावजूद जल्द चालू होगी जूना बिलासपुर–चांटीडीह लाइन

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे को ज़मीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अरपा नदी के एक पार से दूसरे पार तक 33 केवीए लाइन बिछाने का काम लगभग आधे से अधिक पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कुड़ूदंड–शिवघाट बैराज के पास की 33 केवीए लाइन को चालू कर दिया गया है, जिससे उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ हुई है।

हालांकि जूना बिलासपुर–चांटीडीह बैराज क्षेत्र में तकनीकी दिक्कतों के चलते लाइन बिछाने का काम अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद इस हिस्से की लाइन भी जल्द ही चालू कर दी जाएगी। इसके पूरा होते ही पूरे शहर को इसका सीधा लाभ मिलेगा।इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी भी आपात या संकटकालीन स्थिति में एक तरफ की लाइन से दूसरी तरफ बिजली सप्लाई को डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे फाल्ट या मेंटेनेंस के दौरान भी शहरवासियों को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत वितरण कंपनी का दावा है कि इस व्यवस्था से बिलासपुर में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर, भरोसेमंद और निर्बाध होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles