अलायंस एयर द्वारा दिल्ली और कोलकाता तक के लिए उड़ानों की सुविधा महज 15 अप्रैल तक ही जारी किया गया है, साइट पर बुकिंग उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हवाई संघर्ष समिति ने उड़ान के लिए स्थिति साफ करने की मांग की है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि कायदे से सप्ताह में 7 दिन उड़ान होनी चाहिए। तीन दिन दिल्ली की सीधी उड़ान और बाकी दिन वाया रूट से प्रयागराज जबलपुर की उड़ानें भी फ्लाइट की सुविधा मिलनी चाहिए। राज्य सरकार के साथ एयरलाइन्स कंपनी का एमओयू भी इसी शर्त पर हुआ है इसके बावजूद बिलासा एयरपोर्ट से कम उड़ान चल रही है। राज्य सरकार को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

बिलासपुर के लोग विगत चार साल से देश की चारों दिशाओ में सीधी उड़ान की मांग कर रहे हैं, अब जब 28 मार्च से ये उड़ान शुरू हुई है तो इनका परिचालन सही रूप से तय नहीं हो सका है। 1 से 15 अप्रैल बीच बिलासपुर-दिल्ली के बीच केवल. 10 दिन फ्लाइट की सुविधा है। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच महज 7 उड़ान है। इसी तरह मई के माह में भी यही हाल।



