Homeहमर बिलासपुरअवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद, अब पत्रकार भी निशाने पर” सक्ती में...

अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद, अब पत्रकार भी निशाने पर” सक्ती में मीडिया कर्मी पर हमला, पुलिस से सुरक्षा की मांग”

सक्ती में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इन तत्वों ने आम नागरिकों के बाद मीडिया को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला देर रात सामने आया, जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार रवि गोयल के घर अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की है। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।पत्रकार रवि गोयल लगातार जिले में विभिन्न अवैध कारोबारों के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से अवैध गतिविधियों में शामिल लोग बौखला गए और बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे पत्रकारिता जगत में रोष देखा जा रहा है और इसे चौथे स्तंभ पर हमला बताया जा रहा है।पीड़ित पत्रकार रवि गोयल ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments