अवैध धान पर जशपुर पुलिस–प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई तपकरा क्षेत्र के ग्राम जामबहार से 40 क्विंटल धान जब्त

धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान की आमद पर रोक लगाने के लिए जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबहार में संयुक्त टीम ने एक घर में अवैध रूप से डंप किए गए 40 क्विंटल धान को जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 92 हजार रुपये बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जामबहार निवासी मनोज एक्का के घर में बड़ी मात्रा में धान रखा गया है, जो उसकी खेती के रकबे से अधिक है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए जिला प्रशासन को मौके पर बुलाया।नायब तहसीलदार फरसाबहार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने घर की भौतिक जांच की। जांच के दौरान खेती के रकबे से अतिरिक्त 40 क्विंटल धान पाया गया। जब संबंधित व्यक्ति से धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद धान को अवैध मानते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध धान के संग्रह और परिवहन पर पुलिस की कड़ी नजर है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles