अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई: 1405 किग्रा लहान और 158 लीटर शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से अवैध महुआ शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी तरह विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में वर्षों से संचालित अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान और 1405 किलो महुआ शराब जब्त किया है।टीम ने गनियारी समेत तीन अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है।तखतपुर वृत के बांधा,गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया।इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक चूल्हा भट्टी पर चढ़ा महुआ शराब जब्त किया गया है।टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धराओं के तहत कार्यवाही किया गया है।इसके अलावा गनियारी के वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब और 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles