अवैध रेत उत्खनन को लेकर नगरवासी लामबंद,भाजपा व कांग्रेस दोनों दल के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

पिछले कुछ समय से अभनपुर के रहवासी अवैध रेट उत्खनन से परेशान है तो वही सड़कों पर चलने वाली रेट की भारी भरकम वाहनों से हमेशा यहां दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर इसकी शिकायत कई बार क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से की लेकिन जब इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई तो शनिवार को क्षेत्र वासियों ने मुख्य मार्ग पर आंदोलन करते हुए यहां प्रदर्शन किया इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शहर के बीचोबीच निकल रहे रेत वाहनों को बंद करने की मांग करते हुए कहा कि लगातार ध्यान आकर्षित करने के बाद भी शासन इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है यही वजह है कि आज उन्हें इस तरह से आंदोलन का सहारा लेना पड़ा है इस आंदोलन में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता दोनों ही आंदोलन में शामिल हुए और अवैध परिवहन को रोकने के लिए शासन से मांग करते नजर आए आंदोलन की सूचना पाते ही तत्काल तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समस्या का जल समाधान करने का आश्वासन क्षेत्र वासियों को दिया जिसके बाद आंदोलन तो समाप्त हो गया लेकिन जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी क्षेत्र वासियों के द्वारा दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles