अवैध लकड़ी के तस्करी करते पकड़ा गया ट्रक, वन विभाग ने की कार्यवाही…

रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से चल रही अवैध इमारती लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश किया है। घरघोड़ा के भेंगारी नवापारा बाईपास क्षेत्र में हुई इस धरपकड़ में वन विभाग की टीम ने एक 18 चक्का ट्रक को जब्त किया है, जो अवैध रूप से काटी गई कीमती इमारती लकड़ी के बड़े-बड़े गोलों से लदा था। सूचना मिलते ही घरघोड़ा वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में लदी करीब 12 से 15 घन मीटर लकड़ी की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। लेकिन इस कार्रवाई की असली सनसनी तब फैली, जब वन विभाग की टीम ने धरमजयगढ़ और घरघोड़ा के घने जंगलों की तलाशी ली। इस दौरान जंगल के एक सुनसान इलाके में एक विशाल यार्ड का खुलासा हुआ, जो अवैध रूप से काटी गई इमारती लकड़ियों का भंडार साबित हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles