अवैध शराब पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्यवाही…. 36 पेटियों में भरी 311 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन 1728 पाव शराब जप्त

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे निजात अभियान के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बेलमुण्डी में विक्रम कौशिक नामक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब अपने घर में संग्रहण करके रखा है उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (ips)को अवगत कराया गया जो तत्काल टीम बनाकर रेड करने आदेशित किए जाने पर मुखबीर सूचना से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे के दिशा निर्देशन में थाना हिर्री के स्टाफ सहित रेड कार्यवाही हेतु ग्राम बेलमुंडी पहुंचकर गांव के पंच, सरपंच एवं कोटवार को तलब किया जो हाजिर है उनकी उपस्थिति में विक्रम कौशिक को तलब कर मेमोरेंडम कथन लेख किया गया ,जो अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि ओम कौशिक एवं आदी कौशिक के द्वारा इनको मोटरसाइकिल में दो-तीन दिन पहले कुल 36 पेटी देशी मदिरा प्लेन लाकर इसके घर में बिक्री करने हेतु छोड़े थे ।प्रति पेटी ₹500 कमीशन इसे शराब बेचने के एवज में देते थे ,उक्त शराब को आसपास गांव में शराब कोचिए को बेचता था, प्रति पेटी ₹4500 मिलता था जिसे ओम कौशिक एवं आदि कौशिक को देता था, विक्रम कौशिक के घर से 36 पेटियों में भरी कुल 1728 नग देशी मदिरा प्लेन जिसकी मात्रा 311.40 बल्क लीटर जिसकी कीमत 138240/- रूपये को विक्रम के मेमोरेंडम के आधार पर जप्त कर किया गया , विवेचना के दौरान आरोपी विक्रम कौशिक पिता रामस्वरूप कौशिक उम्र 21 साल साकिन बेलमुण्डी थाना हिर्री,और आदित्य उर्फ आदि कौशिक पिता बालाराम कौशिक उम्र 22 साल साकिन बेलमुण्डी थाना हिर्री को गिरफ्तार कर अपराध धारा सदर कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles