अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बीच सड़क दूधवाले पर चापड़ से जानलेवा हमला

यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मरिमाई मंदिर के पास हुई है,,जहाँ जयपाल साहू रोज की तरह दूध बांटने के लिए निकला था। उसी दौरान मोहम्मद मोबिन ने उसे देखा और अचानक धारदार चापड़ से हमला बोल दिया। सिर से लेकर शरीर तक मोबिन ने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे जयपाल वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन किसी में भी उस वहशी हमलावर को रोकने की हिम्मत नहीं था।स्थानीय लोगों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर घायल जयपाल को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गहरे ज़ख्म आए हैं और अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबिन की पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले उसे छोड़कर तिफरा में अपने मायके चली गई थी। मोबिन को शक था कि उसकी पत्नी और जयपाल साहू के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक ने उसके दिमाग में जहर भर दिया और वह एक खतरनाक कदम उठा बैठा।रविवार की सुबह जैसे ही मोबिन को जयपाल मंदिर के पास दिखा, उसके अंदर का पागलपन बाहर निकल आया। वह कुछ बोले बिना जयपाल पर टूट पड़ा और धारदार चापड़ से हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि हमला इतना भयंकर था कि सब स्तब्ध रह गए। कुछ देर तक तो किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है।हमले के तुरंत बाद मोबिन अपनी पत्नी के निवास की ओर निकल पड़ा, लेकिन पुलिस को सूचना मिल चुकी थी। सिविल लाइन पुलिस ने समय रहते उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि उसने यह कदम अपमान के बदले के रूप में उठाया।

इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ दो परिवारों को तबाह कर दिया, बल्कि समाज के उस पहलू को उजागर कर दिया जो सबसे खतरनाक होता है और वो है अविश्वास।अगर जयपाल इस लड़ाई को हारता है, तो सिर्फ एक जान नहीं जाएगी,बल्कि एक भरोसेमंद समाज की उम्मीद भी दम तोड़ देगी।फिलहाल इस घटना ने पूरे मोहल्ले को हिला कर रख दिया है।मरिआई क्षेत्र के लोग हैरान हैं कि कैसे एक शक इंसान को जानवर बना देता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles