अशोकनगर में गलत साइड तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद कलर की ब्रेजा कार ने लाल कलर के ब्रेजा कार को बुरी तरह ठोकर मार दी, कोई हताहत नहीं।

थाना सरकंडा क्षेत्र के अशोकनगर में रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद कलर की ब्रेजा कार ने लाल कलर के ब्रेजा कार को बुरी तरह ठोकर मार दी। हालांकि घटना में कार सवार किसी को चोट नहीं आई है लेकिन लाल कलर के ब्रेजा कार के सामने के परखच्चे उड़ गए।

पीड़ित कार चालक ने बताया कि वे अशोकनगर स्थित एक शॉपिंग मॉल के पास से अपनी चार पहिया वाहन मोड़ रहा था तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से आ रही झारखंड पासिंग चार पहिया वाहन ने उसके कार को सामने से बुरी तरह ठोकर मार दी। पीड़ित कार चालक मयंक चंद्रा ने बताया कि हालांकि घटना में कोई आहत नहीं हुआ लेकिन उसके गाड़ी के सामने के परखच्चे उड़ गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत भी थाना सरकंडा में करने की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles