अशोक चक्र अपमान मामले में सियासी हलचल, भाजयुमो ने उमेश पटेल पर की सख्त कार्यवाही की मांग, कांग्रेस पद यात्रा के दौरान राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान का आरोप, कोतवाली पहुंचा भाजयुमो

रायगढ़ से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। हाल ही में कांग्रेस की पद यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज में लगे अशोक चक्र के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। भाजयुमो के प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ नगर कोतवाली पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की।भाजयुमो का आरोप है कि कांग्रेस की पद यात्रा के दौरान उपयोग किए गए झंडे में अशोक चक्र के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई, जो कि सीधे तौर पर देश के राष्ट्रीय प्रतीक और तिरंगे झंडे का अपमान है।

उनका कहना है कि इस तरह का कृत्य न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह भारत के संविधान और ध्वज संहिता का भी उल्लंघन करता है।ज्ञापन में स्पष्ट रूप से पूर्व मंत्री उमेश पटेल को इस मामले का जिम्मेदार बताया गया है। भाजयुमो का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें ऐसे मामलों में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान को नजरअंदाज किया।नगर कोतवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस घटनाक्रम के बाद रायगढ़ में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और भी बयानबाज़ी की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles