Homeहमर बिलासपुरअश्लील फोटो भेजकर बदनाम करने की साजिश, रतनपुर पुलिस ने आरोपी को...

अश्लील फोटो भेजकर बदनाम करने की साजिश, रतनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार तलवार से कुत्ते को मारने वाला आरोपी अब जेल की हवा खाएगा

रतनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को बदनाम करने की नीयत से उसकी बेटी का अश्लील फोटो बनाकर भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवा देवांगन निवासी अकलतरी के रूप में हुई है। आरोपी ने पहले भी महिला के पालतू कुत्ते को तलवार से मार डाला था और इस बार अश्लील फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लखराम निवासी पीड़िता ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवा देवांगन उसके मोबाइल पर बेटी की एडिट की गई अश्लील फोटो भेजता था और मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट की।रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments