Homeहमर बिलासपुरअसमाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही,4 लोगो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...

असमाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही,4 लोगो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल ,गणेश पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने असमाजिक तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

राजनादगांव/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गणेश पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 26.09.2023 को राजनांदगांव शहर के चैक चैराहों में पुलिस की उपस्थिति में हुडदंग करने वाले व शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असमाजिक तत्वों अनावेदक 1. आकाश गेेडाम पिता पवन गेडाम उम्र 27 साल साकिन रामनगर वार्ड नं0 30 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव(छ0ग0) 2. सलमान खान पिता घनश्याम सिंह उम्र 19 साल साकिन गौरी नगर फाटक के पास थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 3. आदित्य रजक उर्फ दादू पिता विजय रजक उम्र 18 साल 8 माह साकिन टांकापारा थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 4. सुशील मिश्रा पिता स्व0 उत्तम मिश्रा उम्र 42 साल साकिन रामनगर पावर हाउस थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को धारा 151 जा0फौ0 के तहत तत्काल गिरफ्तार कर धारा 107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर श्रीमान् एस डी एम महोदय राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया। आगे भी शांति व्यवस्था भंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

              उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 उदय सिंह चंदेल,अनिल यादव, प्र0आर0 कुमार मंगलम, धनसीर भुआर्य, आरक्षक अविनाश झा, प्रख्यात जैन एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments