अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं का हेल्थ एजुकेशन अभियान, मरीजों को सिखाई स्वस्थ जीवन शैली सवच्छता से लेकर सही खानपान तक—वार्डों में मरीजों को दी जा रही जरूरी स्वास्थ्य जानकारी

अस्पताल में इलाज के साथ-साथ अब मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने पर भी जोर दिया जा रहा है। नर्सिंग छात्राएं वार्डों में जाकर मरीजों को बीमारी से बचाव, स्वच्छता और सही जीवनशैली के बारे में समझा रही हैं। क्लिनिकल पोस्टिंग के दौरान नर्सिंग की छात्राओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों को हेल्थ एजुकेशन देने का अभियान चलाया। छात्राओं ने मरीजों को बताया कि दवाइयाँ समय पर लेना, डॉक्टर की सलाह का पालन करना और रोजमर्रा की आदतों में सुधार लाना क्यों जरूरी है। टीम ने मरीजों को यह भी समझाया कि साफ-सफाई, ढका हुआ भोजन, और हाथों की नियमित सफाई से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बाहर की खुली चीजें खाने से होने वाले संक्रमण, और अनुचित खानपान से बढ़ने वाले रोगों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही यह बताया गया कि बीमारी के उपचार के बाद भी जरूरी सावधानियां अपनाकर दोबारा अस्पताल आने की नौबत कम की जा सकती है। नर्सिंग छात्राओं के अनुसार, यह गतिविधि उनके प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका उद्देश्य है कि मरीज बीमारी को समझें, जागरूक बनें और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी आदतें अपनाएं।वोक्सपोपविओ — नर्सिंग छात्राओं द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। अस्पताल में ही मिल रही यह स्वास्थ्य शिक्षा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और भविष्य की बीमारियों से बचने में मदद कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles