Homeहमर बिलासपुरअहमदाबाद एक्सप्रेस के एक कोच से दूसरे कोच पर जाने वाली फॉल...

अहमदाबाद एक्सप्रेस के एक कोच से दूसरे कोच पर जाने वाली फॉल प्लेट हुआ क्षतिग्रस्त, काफी मशक्कत के बाद बिलासपुर स्टेशन में लगाया गया फॉल प्लेट।

हावड़ा से मुम्बई जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस के एक कोच से दूसरे कोच पर जाने वाली फॉल प्लेट क्षतिग्रस्त हो गया था। अहमदाबाद एक्सप्रेस जब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तब इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विद्युत एवं टेक्निकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों ही कोच के बीच मे पड़े दरार को देखा। जिसके बाद नया फॉल प्लेट लाया गया और वेल्डिंग मशीन के माध्यम से इसे पुनः अपने निर्धारित स्थान पर लगाया गया।

इस बीच लगभग 15 मिनट तक ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ। आपको बता दें कि कोच S1 से S2 के बीच फॉल प्लेट रास्ते मे क्षतिग्रस्त हो गया था।यात्री एक कोच से दूसरे कोच जाने में सहम रहे थे। वहीं कई यात्रियों को तो बाथरूम जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच यात्रियों को काफी जद्दोजहद कर दूसरे कोच में जाना पड़ा, हालांकि फॉल प्लेट लगने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments