Homeहमर बिलासपुरअहिल्याबाई होलकर जयंती पर भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान,विभिन्न क्षेत्र में...

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान,विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

31 मई से पूरे देश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के बाद जयंती वर्ष के रूप में मनाई जा रही है। देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए हमेशा से समर्पित रहा. मालवा क्षेत्र की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने शिव भक्ति की आराधना में लीन होते हुए शासक के रूप में कुशल रणनीति और कुशल कूटनीति का उत्कृष्ट उदाहरण दिया. इतिहास में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर अकेली महिला शासक रही, जिन्होंने 28 सालों तक शासन करते हुए अपने राज्य में एक भी युद्ध नहीं होने दिया और ना ही उनके शासन काल में कभी अकाल पड़ा.

लिहाजा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनकी जयंती को हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है बिलासपुर में भी जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के द्वारा महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा के 12 महिलाओं का यहां सम्मान किया गया जो अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करके यहां पहुंची हैं इस दौरान अतिथि के रूप में मौजूद तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए उन्होंने काम किया इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे जिन्होंने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments