Homeहमर बिलासपुरआंगनबाड़ी केंद्रों में चैत्र नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर कन्या भोज...

आंगनबाड़ी केंद्रों में चैत्र नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजन कराया गया; जिसके अंतर्गत सामाजिक संस्थाओं द्वारा देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया।

शहर में चैत्र नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिरों में हर दिन देवी की विधि विधान से पूजा कर जस गीत गाए जा रहे हैं। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर कालरात्रि का पूजन किया गया, वही अष्टमी पर महागौरी पूजी गई। सप्तमी पर कई लोगों ने कन्या भोज कराया, सामाजिक संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया। इस दौरान शहर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कन्या भोज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छोटी-छोटी कन्याओ को देवी रूप मानकर उनकी पूजा की गई, माथे पर कुमकुम पैरों में माहूर, लगा चुनरी पहनकर, उनकी आरती उतार कर पूजन किया गया, उन्हें भोग में खीर पुरी सब्जी खिलाया गया।

गौरी स्वरूपा कन्याओं को दक्षिणा फल मिठाइयां भी बांटी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया विभिन्न अवसरों पर कन्याओं के लिए आयोजन कराए जाते है, जिससे बच्चे में पढ़ाई के प्रति आकर्षण और उत्साह बढ़ता है। वही बच्चे स्वयं से आंगनबाड़ी केंद्र पहुँचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments