Homeहमर बिलासपुरआंधी में उड़ गया प्राथमिक शाला का छप्पर, ग्रामीणों ने नए भवन...

आंधी में उड़ गया प्राथमिक शाला का छप्पर, ग्रामीणों ने नए भवन की उठाई मांग

बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम ढनढन स्थित शासकीय प्राथमिक शाला विचारपुर का मुख्य भवन हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के दौरान स्कूल भवन की छत का टीन उड़कर भवन के पीछे जा गिरा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस शाला का छप्पर टीन तूफान में उड़ा हो। पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की घटना हुई थी, जिसकी जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल दी गई थी।

इसके बावजूद स्थायी समाधान न होने के कारण फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछली बार पंचायत और शाला स्तर पर अस्थायी रूप से मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन भवन की जर्जर स्थिति के चलते यह समाधान टिकाऊ नहीं साबित हुआ। वर्तमान में स्कूल में पढ़ाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। गांव के ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग करते हुए स्कूल के लिए नए भवन निर्माण की अपील की है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments