Homeहमर बिलासपुरआईजी निरीक्षण से पहले एसपी ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण

आईजी निरीक्षण से पहले एसपी ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया इस दौरान यहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्य सहित अन्य कमियों को दूर करने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी रजनेश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला के द्वारा पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस के विभागों का वार्षिक निरीक्षण किया जाएगा। इसी को लेकर तैयारियां की जा रही है। ऐसे में आईजी श्री शुक्ला के वार्षिक निरीक्षण के पूर्व एसपी ने पुलिस लाइन का आवश्यक निरीक्षण कर यहां मौजूद कमियों को दूर करने और जो चल रहे जीर्णोद्धार को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संभावनाएं यह भी जताई जा रही है कि बिलासपुर रेंज के आईजी के द्वारा पुलिस लाइन के साथ ही साथ शहरी क्षेत्र के थानों का भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments