आईजी संजीव शुक्ला ने किया बिलासपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण अनुशासित परेड, मॉक ड्रिल और शाखाओं के कार्यों की सराहना

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला आईपीएस ने जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित परेड में 231 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। मार्च पास्ट, स्क्वाड व बलवा ड्रिल, फायरिंग अभ्यास और शासकीय वाहनों का निरीक्षण कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया।चेतना हॉल में आयोजित पुलिस सम्मेलन में आईजी ने जवानों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निराकरण किया।

उन्होंने जनता से बेहतर व्यवहार, अनुशासन बनाए रखने और आधुनिक तकनीकों जैसे ई-साक्ष्य, ई-समन, CCTNS, ICJS आदि के अधिक उपयोग के निर्देश दिए।इस अवसर पर यातायात शिक्षा हेतु पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें यातायात नियम और आधुनिक तकनीक की जानकारी शामिल है।

यह पुस्तक एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में तैयार की गई।आईजी शुक्ला ने निर्माणाधीन पुलिस भवनों का निरीक्षण कर नवनिर्मित डबल स्टोरी भवन का लोकार्पण भी किया। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में शाखाओं के व्यवस्थित कार्य की सराहना की गई और अधिकारियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles