आउटर के वार्डों में सफाई में कसावट लाने और नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए निगम ने 35 नई गाड़ियां खरीदी है। जिसमें सात गाड़ियां पहुंच चुकी है। बाकी गाड़ियां भी जल्द ही पहुंचने वाली है। इन गाड़ियों के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती होगी। इनकी मदद से आउटर के वार्डों में 68 हजार मकानों से कचरा कलेक्शन किया जाएगा। जिससे नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में भी फायदा होगा।

अभी आउटर में 102 गाड़ियां और 302 कर्मचारी पहले से ही नियुक्त है। दायरा बड़ा होने के कारण घरों से कचरा का उठाव नहीं हो पा रहा है। इसका असर स्वच्छता रैंकिंग पर भी पड़ रहा है। कचरा उठाने के लिए 35 नई गाड़ियां आने से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बेहतर हो सकेगा और स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम को इसका फायदा मिलेगा।



